अमेठी के गौरीगंज में देर रात आई एक बारात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर घराती और बराती आमने-सामने आ गए जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। काफी देर चले विवाद के बाद बराती बिना दुल्हन के ही वापस लौट गए। कन्या पक्ष की माने तो बरातियों में किसी बात को लेकर आपस में ही झगड़ा हुआ हुआ था जिसके बाद सभी बिना शादी के ही वापस चले गए। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के संभावा गांव के इन्दई का पुरवा का है जहां के रहने वाले नंदलाल कोरी की बेटी की शादी सूरज कोरी पुत्र राम अंजोर कोरी थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ के साथ तय थी। देर रात वर पक्ष बरात लेकर पहुंचा जहां डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया।