छठी मइया कर दें हर मुराद पूरी, घर-घर बांटे लड्डू व ठेकुआ का गीत गाते हुए शुक्रवार की सुबह गौरीगंज के लोदीबाबा घाट पर व्रती महिलाएं उमड़ पड़ी। उगते सूर्य को अच्यं देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य भगवान से अपनी संतानों, पति व परिवार की खुशियां मांगी। इसके बादव्रत का पारायण किया। शुक्रवार की भोर में छठ व्रतियों ने पूजन अर्चन कर उगते भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना की। आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन हुआ। पोखरों के किनारे छठ घाट पर भोर में पूजा-अर्चना कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाट पर छठ के पारंपरिक गीत गूंज रहे थे। गौरीगंज में लोदीबाबा आट पर भोर से श्रद्धालुओं की कतार लग गई। इस मौके पर आतिशबाजी की गई। महिलाओं ने घाट पर सूर्यदेव की आराधना की। यहां पर व्यापक प्रबंध किए गए थे। पूजन करने आई सुषमा का कहना थाकि जो भी सच्चे मन से छठ मइया की पूजा करता है, उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है।