फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की हुई शुरुआत, अलग-अलग जिलों से गायत्री परिवार के भक्त पहुंचे

ishwar ashish Updated Wed, 19 Mar 2025 06:44 PM IST

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में होने वाले लघु अश्वमेध यज्ञ की शुरुआत हो गई है 12 वर्गों में बनाए गए इस अश्वमेध यज्ञ में कुल 251 कुंड बनाए गए हैं। पहले दिन यज्ञ स्थल पर आयोजित देव पूजन के बाद महायज्ञ की शुरुआत की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ ने करीब 5 घंटे तक विधि विधान से चले देव पूजन में हजारों की संख्या श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। अमेठी तहसील के खेरौना में होने वाले राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हो रहा यज्ञ स्थल पर ही सप्त ऋषियों की मूर्तियां लगाई गई हैं। यज्ञ के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। देव पूजन के लिए अलग अलग क्षेत्रों का ब्लॉक वार वर्ग प्रकोष्ठ बनाया गया। देव पूजन के लिए शांतिकुंज से प्रज्ञा पुत्र नरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आई टोली ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम को हरिद्वार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रमोद भटनागर ने बताया की गायत्री परिवार का उद्देश्य है विश्व में देवत्व और धरती पर स्वर्ग का उदय हो परम पूज्य गुरुदेव ने धरती पर स्वर्ग के अवतरण और मनुष्य के देवत्व का जो सपना देखा था,आज अमेठी उसे साकार करने में लगी है अमेठी वासियों के लिए ये सौभाग्य है ,अमेठी के साथ समूचे प्रदेश से लोग आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारा जीवन यज्ञ में हो हम अपने जीवन में अपने लिए ही न सोचें दूसरे के लिए तभी हमारा जीवन सफल होगा कार्यक्रम में ये रहे मौजूद कार्यक्रम में पहले दिन मुख्य रुप से आज करन सिंह, अवधेश सिंह, लाल बिहारी सिंह, राकेश सिंह, कैलाश नारायण तिवारी, प्रखर सक्सेना,प्रेम नारायण गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। इसके साथ ही देव पूजन के लिए मंच पर काशी प्रसाद तिवारी,सुभाष शुक्ल , महेंद्र मिश्रा के साथ विशिष्ट लोगों ने पूजन किया। वहीं यज्ञ स्थल पर सप्त ऋषियों का पूजन भी विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सम्पन्न हुआ। यज्ञशाला में प्रत्येक कुंड पर भी मुख्य यजमान के द्वारा पूजन किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें