यूपी के अमेठी में सोमवार को पूर्व सांसद स्मृति ईरानी एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। इन्हौना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नारेबाजी के साथ समर्थकों ने उनका अभिवादन किया। इन्हौना से निकलकर स्मृति ईरानी शक्ति पीठ अवरोहा भवानी मंदिर पहुंचीं। वहां पर विधि विधान से मां के दर्शन और पूजन किया। इसके बाद उनका काफिला अन्य प्रमुख देवी मंदिरों की ओर बढ़ा। वहां भी उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद मां कालिकन धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।