यूपी के अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस पर एक युवक ने अपनी शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर वह वहीं कार्यालय पर फूट-फूटकर रोने लगा। डीएम निशा अनंत की अध्यक्षता में सोमवार को अमेठी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां संग्रामपुर पुन्नपुर गांव निवासी सत्यम कोरी गांव में हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आमरण अनशन की अनुमति मांगी। युवक ने डीएम से बताया कि वह कई बार शिकायत कर चुका है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायती पत्र देने के बाद बाहर निकाला तो वह फूट-फूटकर रोने लगा। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया को यह वायरल हो गया।