फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में पारा 40 डिग्री पार, उमस व गर्मी से लोग बेहाल

नौतपा समाप्त होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद पूरी नहीं हो रही है। अमेठी में शनिवार को दिनभर लोग पसीने और चिपचिपी गर्मी से बेहाल रहे। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के बावजूद नमी बढ़ने से गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ। सुबह से तेज धूप निकलने के बाद दोपहर तक उमस बढ़ गई। गौरीगंज रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीना पोंछते नजर आए। सड़क पर निकलने वाले लोग बार-बार पानी पीते और छांव तलाशते दिखे। दोपहर के समय बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल रही। दुकानदार भी गर्मी और उमस से परेशान दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम कर रहे किसानों और मजदूरों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना है कि थोड़ी देर काम करने पर ही पसीने से कपड़े भीग जा रहे हैं। घरों में भी हालात बेहतर नहीं रहे। उमस के बीच बिजली की आवाजाही से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। कई लोगों ने सुबह और शाम के समय ही जरूरी काम निपटाने को मजबूरी बताया। गौरीगंज निवासी राजेश तिवारी ने बताया कि तापमान पहले से कम है, लेकिन उमस के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। व्यापारी मोहम्मद आरिफ ने कहा कि पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बूंदाबांदी के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस का असर तेज हुआ है। अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें