फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में पुलिस ने पकड़े कार सवार दो तस्कर, दो करोड़ की स्मैक बरामद

यूपी के अमेठी में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शनिवार को मुसाफिरखाना कस्बा के नहर कट के पास पुलिस ने कार सवार दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से एक किलो 250 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई। पकड़े गए आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। एसपी सरवण ने बताया कि, हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया। इस पर चालक ने रफ्तार बढ़ाकर निकलने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी की और नहर कट के पास वाहन रोक लिया। पुलिस ने कार सवार अजीत गुप्ता (27) निवासी नावाडीह, थाना पथलगड़हा, जिला चतरा और सोनू कुमार साहू (30) निवासी सजवी जोरी, थाना वशिष्ठ नगर, जिला चतरा को हिरासत में लिया। तलाशी में स्मैक और दो मोबाइल, अलग-अलग बैंकों के 12 एटीएम कार्ड और 4750 रुपये बरामद हुए हैं। बरामद सामग्री मौके पर सील की गई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी झारखंड से नशीला पदार्थ लाकर प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई करते थे। बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और अमेठी में नेटवर्क सक्रिय था। इस बार खेप रायबरेली पहुंचाई जानी थी। पकड़े जाने से बचने के लिए कम भीड़ वाले रास्तों का इस्तेमाल किया जाता था। बरामद कार इसी काम में प्रयुक्त होती थी। पुलिस को आशंका है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोग भी सक्रिय हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है। मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड की जांच से आर्थिक लेन-देन के साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें