फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में मौसम के बदले मिजाज से बढ़ी किसानों की चिंता

अमेठी में मौसम के बदले मिजाज ने शुक्रवार को किसानों की चिंता बढ़ा दी। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर बदली बनी रही। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे खेतों में खड़ी फसलों को लेकर आशंका गहराने लगी। कई किसान दूसरे काम छोड़कर दिनभर खेतों में फसल संभालने में जुटे रहे। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार सुबह बादल छाते ही किसानों की बेचैनी बढ़ गई। मौसम बदलने के बावजूद उमस का असर बना रहा। सरसों की कटाई शुरू हो चुकी है, जबकि पछेती गेहूं में बालियां निकल रही हैं। इस अवस्था में तेज हवा या बारिश होने पर फसल गिरने का खतरा रहता है। किसानों का कहना है कि पकने के समय मौसम का अस्थिर होना सबसे ज्यादा नुकसानदेह होता है। खेत में तैयार फसल गिरने पर दाने कमजोर पड़ जाते हैं। इससे उत्पादन के साथ गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। पिछले दिनों तेज धूप और साफ मौसम से फसलों को लाभ मिला था, लेकिन अचानक बादल छाने से अनिश्चितता बढ़ गई है। किसान लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। कृषि विभाग के अनुसार जिले में इस समय गेहूं, सरसों, आलू और सब्जियों की फसल अंतिम अवस्था में है। ऐसे में मौसम का थोड़ा भी बिगड़ना नुकसान बढ़ा सकता है। खासकर सब्जी उत्पादक किसानों पर ज्यादा असर पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन बादल छाए रहने और हल्की बारिश या हवा चलने की संभावना है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें