फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में किसान दिवस में गूंजा खाद, पानी और बिजली की समस्या का मुद्दा

अमेठी में जिला मुख्यालय, गौरीगंज स्थित तहसील सभागार में बुधवार को किसान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खाद, बिजली, पानी की समस्या को लेकर किसानों में आक्रोश दिखा। उन्होंने विभागीय अफसरों से समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग उठाई। किसान दिवस में पहुंचे किसान नेता हरीश सिंह चुन्नू ने कहा कि नहर सिल्ट सफाई के नाम पर पांच करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। बावजूद इसके भैरोपुर, बारामासी से चर्तुभुजपुर संग अन्य नहरों की सिल्ट सफाई नहीं हुई है। ऐसे में टेल तक नहरों में पानी नहीं पहुंचने से किसानों को सिंचाई के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान अजय सिंह ने निराश्रित गोवंशो को संरक्षित करने, अतरौली में राजकीय नलकूप का रिबोर कराए जाने के साथ अन्य समस्याओं को उठाया। इसके साथ ही मोहइया केसरिया, भोयें, गौरा, अतरौली साधन सहकारी समिति पर खाद नहीं उपलब्ध होने से किसानों की परेशानी का मुद्दा उठाया। किसान राकेश सिंह ने समितियों पर खाद नहीं उपलब्ध होने, गलत बिजली आदि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। श्रीराम मौर्य ने रामदयपुर धान क्रय केंद्र पर धान खरीद नहीं करने और कमीशन खोरी आदि का आरोप लगाया। मौजूद अफसरों ने अपने-अपने विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। प्रभारी सीडीओ वीरभानु सिंह ने मौजूद अफसरों को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण का आदेश दिया। इस दौरान उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई, नलकूप, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें