फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में कोहरे से बढ़ी ठंड... दृश्यता घटने से यातायात धीमा

यूपी के अमेठी में शनिवार देर रात से कोहरा छाने लगा, रविवार सुबह तक घना कोहरा बना रहा। इससे सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई। ठंड बढ़ने से आम लोगों को परेशानी हुई। सुबह आवश्यक कार्य से निकले लोग कुछ दूरी चलने के बाद अलाव के पास रुकते नजर आए। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दोपहिया और चार पहिया वाहन सावधानी के साथ आगे बढ़ते दिखे। प्रमुख मार्गों पर वाहन एक-दूसरे से दूरी बनाए रखते हुए चलते रहे। पैदल चलने वालों ने भी सड़क पार करते समय सतर्कता बरती। रविवार सुबह कोहरा और धुंध अधिक रही। स्थिति यह थी कि कुछ ही दूरी पर सामने की वस्तुएं स्पष्ट नहीं दिख रहीं थीं। इसके चलते यातायात प्रभावित हुआ। स्कूल जाने वाले बच्चों और कार्यालय जाने वाले लोगों को समय पर निकलने में कठिनाई हुई। ग्रामीण इलाकों में संपर्क मार्गों पर भी कोहरे का असर दिखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें