उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार को जमीन की रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो एक पक्ष ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। घटना भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के पूरे मतन कंजास की सुबह 10 बजे की है।