फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में गड्ढे की खोदाई में तांबे का गोला मिलने से कौतूहल; पुरातत्व विभाग की टीम करेगी जांच

यूपी के अमेठी में मंगलवार को गड्ढे की खोदाई के समय मजदूर को मिट्टी में दबा तांबे का गोला दिखाई दिया। उसने खोदाई रोककर इसकी जानकारी जमीन मालिक को दी। मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने जमीन को सुरक्षित कराकर आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। मामला मुसाफिरखाना क्षेत्र के भनौली गांव का है। कस्बा निवासी इकबाल ने करीब तीन माह पहले भनौली गांव में एक व्यक्ति से भूमि का बैनामा कराया था। मंगलवार को इसी भूमि पर प्रसाधन निर्माण के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। इस दौरान मजदूर की नजर मिट्टी में दबे तांबे के गोले पर पड़ी। उसने उसे बाहर निकालने के बजाय इकबाल को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खोदाई वाले स्थान को सुरक्षित कराया। गोला मिलने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों को खोदाई वाले स्थान से दूर रखा। अधिकारियों ने गोले को सुरक्षित रखते हुए इसकी जांच पुरातत्व विभाग से कराने का निर्णय लिया। एसडीएम रितेश राज ने मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग को दी है। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गोले की जांच करेगी। जांच के बाद ही इसकी प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व की स्थिति स्पष्ट होगी। देर शाम तक टीम के पहुंचने की संभावना जताई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें