फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में एआरटीओ कार्यालय के पास अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, अवैध निर्माण ध्वस्त, गुमटियां हटाईं

अमेठी में जगदीशपुर-अठेहा-आझारा राजमार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के पास राजमार्ग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए, जबकि सड़क किनारे रखी लोहे की गुमटियों को हाइड्रा की मदद से हटाकर प्रशासनिक कब्जे में ले लिया गया। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट पर एसडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट में बताया गया था कि एआरटीओ कार्यालय के निकट कुछ लोगों ने टीनशेड, गुमटियां और अन्य अस्थायी निर्माण कर राजमार्ग की भूमि पर कब्जा कर रखा है। इसके बाद राजस्व विभाग ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त कराए और गुमटियों को हटवाया। अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई में लेखपाल आरती श्रीवास्तव, अनूप गुप्ता, कुलदीप यादव और गौरव यादव सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने कहा कि राजमार्ग और अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें