फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में ब्रेकर पर उछली और सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई अर्टिगा, एक घंटे बाधित रहा रूट

यूपी के अमेठी में शनिवार देर रात सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अर्टिगा गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और फंस गई। जानकारी हुई तो रेलवे प्रशासन को अमेठी–प्रतापगढ़ रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा। करीब एक घंटे तक बाद उसे हटाया गया, तब अप व डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन शुरू हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमेठी की ओर से जा रही अर्टिगा स्पीड ब्रेकर से उछली और पटरियों पर पहुंच गई। कार सवार लोग वाहन छोड़कर बाहर चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी रेल अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस पहुंची। कार ट्रैक के बीच फंसी होने से राहत कार्य में समय लगा। टीमों ने संयुक्त प्रयास से वाहन को हटवाया। इसके बाद लाइन को सुरक्षित किया। इस दौरान ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें