फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एआई समिट में व्यवधान को लेकर कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित अनुशासहीनता और उपद्रव के मामले ने अमेठी में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, विषुव मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें कृत्य को निंदनीय बताया गया है और देशहित के विरुद्ध करार दिया गया है। आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय एआई समिट भारत के लिए अपनी तकनीकी क्षमता, नवाचार और विकास को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती उपलब्धियों पर देश गर्व कर रहा था। इसी दौरान, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने और उपद्रव मचाने का आरोप लगाया गया है, जिससे देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें