फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में बीच सड़क छात्र ने मचाया तांडव, क्लास के ही छात्र को जमकर पीटा

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 11:13 AM IST

यूपी के अमेठी में बाजार शुकुल इलाके में एक छात्र ने क्लास में हुई मामूली कहा सुनी के बाद बीच सड़क अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे छात्र की जमकर पिटाई कर दी।छात्र की गुंडई की तस्वीरें पास के ही बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के जैनबगंज कस्बे में संचालित एक स्कूल में दो किशोर में किसी बात को लेकर कहासुनी संग विवाद हो गया।मामले की शिकायत एक किशोर ने शिक्षकों से भी की। शनिवार को कोचिंग जाते समय एक किशोर पर दूसरे किशोर ने अपने गांव के साथियों के साथ मिलकर बैंक आफ बड़ौदा के सामने बीच उसकी पिटाई कर दी। काफी देर तक दबंग छात्र और उसके साथी तांडव मचाते हुए मौके से फरार हो गई।दबंगो की गुंडई की पूरी तस्वीर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से भी कोई तैयारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में विधि कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें