फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी: कुल्हाड़ी के वार से जख्मी बुजुर्ग की मौत, आरोपी फरार, जमीनी रंजिश में हुई थी मारपीट

अमेठी जिले के जगदीशपुर के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी से हुए हमले में जख्मी बुजुर्ग की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई जबकि उसका पुत्र व पौत्री सीएचसी में इलाज के बाद घर भेज दिए गए हैं। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में आक्रोश है। पोस्टमार्टम के बाद शव को लखनऊ से गांव लाया जाएगा। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात है। घटना के बाद से विपक्षी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के पूरे मतन कंजास गांव निवासी विशेषर पासी और सुधराम पासी के बीच भूमि विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में मंगलवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। मारपीट में विशेषर, उनका छोटा बेटा राजभवन और पौत्री कुसुमा घायल हो गए थे। विशेषर की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया था। बुधवार की भोर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बहू रेनू की तहरीर पर सुधराम, उनके बेटे प्रदीप, बेटी शशी और उनकी पत्नी राजकुमारी के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी घर में ताला बंद कर फरार हैं। दरवाजे पर बंधे मवेशियों को आसपास के लोग चारा-पानी दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें