फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: झटका तार की चपेट में आकर युवक की मौत, संभई चौराहे के पास हादसा

जामों के संभई चौराहे के पास सोमवार देर रात खेत की मेड़ पर लगे करंट वाले झटका तार की चपेट में आकर राम शाहपुर निवासी सुनील महारा (45) की मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मृतक के भाई दयावान के मुताबिक सुनील महारा सोमवार देर रात साइकिल से घर लौट रहे थे। संभई चौराहे के पास सड़क किनारे स्थित खेत की मेड़ पर लगे झटका तार की चपेट में वह साइकिल सहित आ गए। तेज करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़े। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। दयावान ने बताया कि रात का समय और अंधेरा होने के कारण किसी राहगीर की नजर उन पर नहीं पड़ी। पूरी रात वह वहीं पड़े रहे और किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। सुबह एक व्यक्ति ने फोन कर घटना की सूचना दी, तब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि सुनील साइकिल समेत तार में फंसे थे और तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक खेतों की सुरक्षा के नाम पर इलाके में कई जगह इस तरह के करंट वाले झटका तार लगाए गए हैं। ये तार राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। खासकर रात के समय ऐसे तार दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें