सऊदी अरब के अबहा शहर में अंबेडकरनगर नौ लोगों समेत प्रदेश के कई शहरों के अलावा राजस्थान व बिहार के 161 मजदूर फंसे हुए हैं। बीते तीन महीनों से इन मजदूरों को आधा पेट भोजन पर गुजारा करना पड़ रहा है और इन्हें कोई मेहनताना भी नहीं दिया जा रहा है। यहां फंसे लोगों की ओर से वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई गई है, जिसके बाद कई समाजसेवी संगठन इनकी मदद के लिए भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से संपर्क कर रहे हैं।