फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राज्य कर्मचारी का दर्जा व बकाया भुगतान की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

राज्य कर्मचारी का दर्जा, सम्मानजनक मानदेय और बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को ऑल आशा-आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति के बैनर तले आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। जिला अध्यक्ष उषा पटेल और प्रदेश अध्यक्ष मीरा सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ता वर्षों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण और विभिन्न जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों का सफल संचालन कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो राज्य कर्मचारी का दर्जा मिला और न ही सम्मानजनक सुविधाएं। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा, नियमित एवं सम्मानजनक मासिक मानदेय, बकाया भुगतान, आयुष्मान भारत कार्ड के कार्य का अलग प्रोत्साहन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का कार्य पुनः सौंपने, 5जी मोबाइल उपलब्ध कराने, पेंशन, बीमा, ईएसआई, भविष्य निधि जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देने तथा दुर्घटना की स्थिति में आश्रितों को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। प्रदर्शन में सुनीता वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, प्रज्ञा वर्मा, सरोज वर्मा और विनोद कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें