फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जलालपुर और सुलेमपुर में उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर अनियमितता के आरोप

अम्बेडकरनगर। जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जलालपुर और सुलेमपुर क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कहीं बुकिंग के बाद महीनों तक सिलेंडर न मिलने की समस्या है, तो कहीं डिलीवरी का मैसेज आने के बावजूद उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जलालपुर के मगुराडिला स्थित भारत गैस एजेंसी पर सोमवार को सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने भारी नाराजगी जताई। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने करीब एक माह पहले बुकिंग कराई थी, लेकिन उसके बाद डिलीवरी का मैसेज तो आ गया, मगर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया। कई लोगों ने बताया कि वे 10 से अधिक बार एजेंसी के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि 18 से 20 किलोमीटर दूर से आने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। वहीं, एक ग्राहक ने आरोप लगाया कि घर में शादी होने के बावजूद कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया, जबकि एसडीएम स्तर से आदेश भी दिए गए थे। उपभोक्ताओं के अनुसार जहां 5 सिलेंडरों की आवश्यकता है, वहां केवल 1 या 2 सिलेंडर ही दिए जा रहे हैं। इसी तरह सुलेमपुर क्षेत्र के मुबारकपुर स्थित स्वस्तिक गैस एजेंसी पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। यहां के ग्राहकों का आरोप है कि बुकिंग के 20-20 दिन बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी में जान-पहचान वालों को चोरी-छिपे सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि आम उपभोक्ता को खाली हाथ लौटना पड़ता है। उपभोक्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में एजेंसी कर्मचारी द्वारा गैस उपलब्ध न होने की बात कहते हुए भी कुछ चुनिंदा लोगों को सिलेंडर दिए जाने के आरोप सामने आए हैं। हालांकि, एजेंसी कर्मचारियों का कहना है कि आज सिलेंडर की आपूर्ति ही नहीं आई, जिस कारण वितरण नहीं हो सका। दोनों ही मामलों में उपभोक्ताओं ने प्रशासन से गैस वितरण व्यवस्था की जांच कराने और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें