फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और जयघोषों से गूंजा शहर

अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और शहर जयघोषों से गूंज उठा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव दोपहर करीब डेढ़ बजे अकबरपुर स्थित एमई विक्रमादित्य तिराहा पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा शुरू हुई। यात्रा के दौरान उन्होंने पटेल नगर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तथा कलेक्ट्रेट परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यकर्ताओं के विशाल काफिले के साथ पैदल ही भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। पटेल तिराहा पर कई जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। हजारों की संख्या में मौजूद भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नारों के साथ नए जिलाध्यक्ष का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें