होली के दो दिन के अवकाश के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही उपचार के लिए बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं और कई लोगों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा।ओपीडी शुरू होते ही विभिन्न विभागों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई। पर्ची बनवाने के बाद मरीज डॉक्टरों को दिखाने के लिए लाइन में लगे रहे। अस्पताल के कई कक्षों के बाहर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ दिखाई दी।पंजीकरण के बाद जांच और परामर्श के लिए भी लोगों को इंतजार करना पड़ा। दवा काउंटर पर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। कई मरीज सुबह से ही अस्पताल पहुंच गए थे, जिससे शुरुआती घंटों में अधिक दबाव रहा।अस्पताल परिसर में दिनभर मरीजों और उनके तीमारदारों की आवाजाही बनी रही। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग इलाज के लिए पहुंचे।