फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में खुल गए स्कूल, कहीं बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत तो कहीं कक्षाएं रहीं सूनी

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार को परिषदीय विद्यालय खुल गए, लेकिन पहले ही दिन अधिकांश विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति उम्मीद से काफी कम रही। कहीं शिक्षक बच्चों का चंदन तिलक लगाकर स्वागत करते नजर आए तो कहीं विद्यालयों में बच्चों की संख्या न के बराबर रही। शिक्षा क्षेत्र जलालपुर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय हैदराबाद में 26 दिन की छुट्टियों के बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया। विद्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं दी गईं। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह, सहायक अध्यापक विवेक श्रीवास्तव, पदमा शुक्ला, अनुपम मौर्य और श्याम बाबू सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों का स्वागत किया। हालांकि पहले दिन विद्यालय में कक्षा 8 तक के कुल 20 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित रहे। वहीं प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर का नजारा बिल्कुल अलग रहा। विद्यालय खुलने के पहले दिन बच्चों की उपस्थिति लगभग नदारद रही और अधिकांश कक्षाएं खाली नजर आईं। प्रधानाध्यापक आशाराम प्रजापति ने बताया कि अभिभावकों से संपर्क किया गया है। जानकारी मिली है कि कई बच्चे छुट्टियों में अपने ननिहाल या रिश्तेदारों के यहां गए हुए हैं और अभी वापस नहीं लौटे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दो-तीन दिनों में बच्चों की उपस्थिति सामान्य हो जाएगी। विद्यालय में सहायक अध्यापिका मधु यादव, समीम जैहरा, प्रियंका, गीता चौहान तथा शिक्षामित्र चंद्रेश कुमारी मौजूद रहीं। परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन कम उपस्थिति को लेकर शिक्षकों का मानना है कि छुट्टियों के बाद बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने में कुछ समय लगता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें