जलालपुर तहसील क्षेत्र के नगपुर के निकट भारत गैस एजेंसी पर लोगों ने अपनी समस्या बताई। लोगों ने बताया कि अप्रैल माह में शादियों के सीजन में जहां घरों में शहनाइयों की गूंज है, वहीं रसोई का बजट और व्यवस्थाएं गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण पटरी से उतरती नजर आ रही हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी कमी के कारण आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। आलम यह है कि एक सप्ताह से अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काटने और आवेदन स्वीकृत होने के बाद भी गैस एजेंसियों से लोगों को खाली हाथ या आधे-अधूरे सिलिंडरों के साथ लौटना पड़ रहा है। गैस की किल्लत का सीधा असर अब शादी-विवाह के मैन्यू पर दिखने लगा है। आपूर्ति कम होने के चलते लोग अपने कार्यक्रमों में व्यंजनों की संख्या कम करने को मजबूर हैं।