यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार की शाम सीबीआई की टीम ने आरपीएफ इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल समेत तीन को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। रेलवे फाटक से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराने के मामले में 40 हजार रुपये की घूस मांगी थी। इस पर पीड़ित ने शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर सीबीआई टीम ने अकबरपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर जीएस गौतम को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। इंस्पेक्टर के साथ हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह और बिचौलिया कमलेश कुमार सोनकर भी दबोचा गया। टीम तीनों को अपने साथ ले गई। इनसे पूछताछ की जा रही है।