जशपुर नगर से आज भारतीय जनता पार्टी की दूसरी परिवर्तन यात्रा रवाना हुई। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिवर्तन यात्रा की आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव को अपनी श्रद्धाजंलि देते हुए अपने भाषण की शुरूआत करते हुए कहा कि जूदेव जी एक महान आत्मा के साथ एक महान समाज सुधारक भी थे। जूदेव प्रदेश को आगे ले जाने वाले नेता थे।