फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबेडकरनगर: मन से मांगी गई मुराद पूरी करती हैं शीतला माई, आम दिनों में भी लगी रहती है भीड़

अंबेडकरनगर के जलालपुर तहसील क्षेत्र के नगर स्थित श्री शीतला माता मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। भक्त बताते हैं कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां से जो भी मन्नत मांगता है,वह जरूर पूरी होती हैं। यहां जिले के साथ आसपास के जनपदों के बड़ी संख्या में भक्त मां के दर्शन के लिए आते हैं। नवरात्र के साथ ही यहां पर आम दिनों में भी भक्तों की भीड़ बनी रहती है। श्री शीतला मंदिर मठिया मंदिर आस्था का केंद्र बना हुआ है। हजारों साल पुराना मंदिर 1985 में पुरातत्व विभाग के सर्वेक्षण में जांच सामने आया। यह मंदिर 1991 में रजिस्टर्ड हुआ। समय-समय पर समाजसेवी यहां पर मंदिर का सौंदर्यीकरण करवाते रहते हैं। मंदिर के महंत सोहनलाल बाबा बालक दास ने बताया कि नवरात्र के समय यहां पर हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं, मान्यता है कि है जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी मन्नत जरूर पूरी होती है। इस मंदिर परिसर में पुरानी शीतला माता की मूर्ति स्थापित है। साथ ही भगवान शंकर, राम दरबार, शनिदेव महाराज, राधा कृष्ण, काली माता, दुर्गा माता, और भगवान विष्णु मूर्तियां स्थापित हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें