अंबेडकरनगर: उद्यमिता विकास संस्थान की ओर से सोमवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में महिलाओं को दर्जी ट्रेड का प्रशिक्षण शुरू हुआ है। इसका शुभांरभ कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर धनंजय ने फीता काट कर किया। प्रशिक्षण के दौरान लखनऊ से आई ट्रेनरों ने महिलाओं को कपड़े सिलने की विधा के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सहायक उपायुक्त उद्योग अजय शर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दस दिवसीय प्रशिक्षण महिलाओं को दिलाया जा रहा है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।