फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में शुभी शर्मा ने बिना ट्यूशन सीबीएसई में 10वीं में किया जिला टॉप

अंबेडकरनगर में सीबीएसई हाईस्कूल की जिला टॉपर शुभी शर्मा ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, अमर उजाला की टीम ने जिला टॉप करने वाले छात्रा शुभि शर्मा का इंटरव्यू किया है। आइए जानते हैं जिला टॉप करने वाले छात्रा की कहानी- वह बताती हैं कि परिवार के साथ जब रिजल्ट देखा, तो उसे यकीन नहीं हुआ। स्कूल से भी उसके पिता के पास फोन आया और शुभी के रिजल्ट की जानकारी दी गई। उसे उम्मीद थी कि 95 प्रतिशत अंक आ सकते हैं, लेकिन जिले में पहला स्थान आने पर खुशी है। वह मानती हैं कि दसवीं के नंबर करियर को आगे बढ़ाने में काफी महत्व रखते हैं। अच्छे नंबर से आत्मविश्वास बढ़ता है और इससे एक दिशा मिलती है। डॉ. एके पब्लिक स्कूल तमसा मार्ग अकबरपुर की छात्रा शुभी मानती हैं कि यदि बेसिक क्लीयर है तो सफलता मुश्किल नहीं है। जितनी ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे उतने अच्छे नंबर आएंगे। शुभी ने बताया कि वह सोशल मीडिया में एक्टिव नहीं, हालांकि वह इंटरनेट का इस्तेमाल तो करती थीं लेकिन सिर्फ नोट्स और होमवर्क के लिए। उन्होंने दावा किया उन्होंने ये मार्क्स बिना किसी ट्यूशन के हासिल किए हैं। आगे वह डॉक्टर बनाना चाहती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें