फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में मीटर के साथ समस्याएं हुईं स्मार्ट, बैलेंस का नहीं आ रहा मेसेज, कट रही बिजली

अंबेडकरनगर में स्मार्ट मीटर व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। बैलेंस की जानकारी का मैसेज न मिलने, मोबाइल नंबर फीड न होने और एप के इस्तेमाल में आ रही दिक्कतों के चलते लोग बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को करीब 28 हजार मीटर निगेटिव रहे। स्थिति यह है कि बिल जमा करने के बाद भी आपूर्ति बहाल होने में देरी हो रही है जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जिले में करीब 56 हजार मीटरों को स्मार्ट किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने 13 मार्च से इन स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड प्रणाली में बदल दिया है। अब बैलेंस शून्य होते ही बिजली आपूर्ति स्वत: बंद हो जाती है और रिचार्ज कराने पर ही बहाल होती है। निगेटिव या शून्य बैलेंस वाले उपभोक्ताओं की बिजली लगातार कट रही है। अकबरपुर स्थित बिजली घर पर सैकड़ों उपभोक्ता काउंटरों पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते और बकाया जमा करने मिले। एक उपभोक्ता को 100 रुपये निगेटिव बैलेंस का मेसेज आया तो वह इतने ही रुपये लेकर जमा करने के लिए पहुंचे। यहां मौजूद कर्मचारी ने 250 रुपये निगेटिव बैलेंस होने की जानकारी दी तो उन्हें शेष रकम लाने के लिए वापस जाना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि निगेटिव बैलेंस चुकाने और अतिरिक्त रिचार्ज कराने के बाद भी एक से दो घंटे बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती जिससे उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें