फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में लेखपाल संघ ने दिया धरना-प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार का अल्टीमेटम

यूपी के अंबेडकरनगर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने ताहापुर हल्के के लेखपाल संतराज गौड़ के निलंबन को लेकर तहसील प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को तहसील अध्यक्ष जयकरन पाल के नेतृत्व में लेखपालों ने उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए निलंबन आदेश को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि लेखपाल संतराज गौड़ को बिना किसी ठोस साक्ष्य और गलत आरोपों के आधार पर निलंबित किया गया है, जबकि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए थी। लेखपाल संघ ने कहा कि बीते लगभग 40 दिनों से चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है, जिसके कारण काश्तकारों के नाम शुद्धिकरण से संबंधित रिपोर्ट में विलंब हुआ। संघ का कहना है कि प्रत्येक बैठक में उपजिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पहले आधार और एसआईआर कार्य को प्राथमिकता दी जाए। सभी लेखपालों ने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया है। इसके बावजूद एक लेखपाल को निशाना बनाकर निलंबित करना अन्यायपूर्ण है, जिससे लेखपालों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिवस के भीतर संतराज गौड़ का निलंबन आदेश वापस नहीं लिया गया तो 19 दिसंबर से तहसील के सभी लेखपाल संपूर्ण कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील व जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष बृजेश वर्मा, अमित यादव, चित्रसेन सिंह, मोहम्मद राशिद अख्तर, अरविंद कुमार, राम पुजारी, विवेक यादव सहित बड़ी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें