यूपी के अंबेडकरनगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, जाफरगंज में शनिवार को दो दिवसीय पुरस्कार वितरण व वार्षिक समारोह आयोजन का समापन हुआ। इसमें कक्षा छह की प्रतिज्ञा को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का खिताब मिला। वहीं साल भर के प्रदर्शन के आधार पर 'हाउस ऑफ द ईयर' का खिताब येलो हाउस को प्रदान किया गया। इसमें पहले दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता में नित्या व अंशिका और निबंध लेखन में प्रतिज्ञा व कहानी वाचन में नंदिनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण रहे। इसमें विद्यार्थियों ने प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य, अवधी लोकनृत्य, लोकगीत व नाट्य प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों को खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास को बल मिलता है। अंत में स्कूल के विद्यार्थियों को बच्चों को पुरस्कृत किया। इसके अलावा अतिथियों का स्वागत डायरी व अन्य स्मृति-उपहारों के साथ किया गया।