तेजी से बढ़ रहा गंगा और यमुना का जलस्तर फिलहार स्थिर हो गया है। रात से यमुना और गंगा का जलस्तर घटने लगा है। हालांकि पानी घाट के किनारे तक पहुंच गया है। श्री बड़े हनुमान मंदिर के कंपाउंड तक गंगाजी पहुंच गई हैं। सिंचाई विभाग बाढ़ नियंत्रण के अनुसार गंगा शाम चार बजे तक फाफामऊ में 80.11 मीटर पर बह रही हैं। गंगा एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रही हैं। इसी तरह छतनाग में चार सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कमी दर्ज की जा रही है। इसी तरह यमुना छह सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रही हैं।