कौशाम्बी के मूरतगंज में आयोजित बसपा की जनसभा में पैसा बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मामले की जांच कराने का निर्देश जारी किया है। मूरतगंज में बसपा की जनसभा के बाद खुलेआम रुपये बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कार्यकर्ताओ को पैसे गिनते देखा गया। एक चार पहिया वाहन में भी बैठ कर पैसा गिना जा रहा था। पैसे बांटने के वायरल वीडियो को कौशांबी पुलिस ने संज्ञान लिया। संदीपन घाट पुलिस को एसपी ने जांच सौंपी है। बीएसपी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद की जनसभा शुक्रवार को आयोजित थी। यह जनसभा कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर के लोकसभा प्रत्याशियों के समर्थन में हुई थी।