श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पूरे मानव समाज को एक सूत्र में बांधते है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र गुरबाणी ज्ञान का ऐसा स्रोत है जो अज्ञान के अंधकार से मुक्ति का मार्ग दिखाती है। गुरु तेग बहादुर तप स्थान गुरुद्वारा पक्की संगत के महंत ज्ञान सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पर्व पर भक्तों को बधाई दी।