भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित किसान क्रांति महापंचायत का आयोजन प्रयागराज मुंडेरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत रहे। किसानों के लिए खाद, बिजली, पानी की उपलब्धता न होने का मुद्दा उठाया। साथ ही अधिग्रहण के नाम पर किसानों की जमीन हड़पने का भी आरोप सरकार पर लगाया। कहा कि सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं दे रही है। ऐसा करके वह किसानों का खेती से मोहभंग कर रही है, ताकि किसानों को लगे कि खेती किसानी में फायदा नहीं है और वह अपनी जमीन उद्योगपतियों को औने पौने दाम में बेच दे। या फिर सरकार की ओर से किए जा रहे अधिग्रहण का विरोध न करे और जो भी सरकार रेट निर्धारित कर दे उस पर सहमत हो जाए।