चेयरमैन रेलवे बोर्ड जया वर्मा सिन्हा ने मंगलवार की सुबह प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महाकुंभ को लेकर चल रहे तमाम विकास कार्यों का जायजा लिया। प्रयागराज जंक्शन की कंट्रोल टावर पर उन्होंने महाकुंभ को लेकर किए जा रहे क्राउड मैनेजमेंट प्लान के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने कंट्रोल टावर में ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन लगाने का निर्देश दिया। प्रयागराज जंक्शन से संगम जाने वाली रास्तों के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। इस दौरान सीआरबी ने पूछा कि जंक्शन पर भीड़ मैनेजमेंट के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा रहे हैं। यहां का ओवरऑल इंचार्ज कौन होगा। जंक्शन पर उन्होंने स्लीपिंग पाॅड का भी जायजा लिया।