फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में मामलों की सुनवाई के लिए तीन सदस्यीय पीठ के गठन के आदेश पर रोक, सरकार से जवाब तलब

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में सभी मामलों की प्रारंभिक सुनवाई तीन सदस्यीय पीठ से कराने संबंधी आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही सरकार से एक हफ्ते में जवाब तलब किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की अदालत ने बार एसोसिएशन, बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, प्रयागराज की याचिका पर दिया है। इससे पहले कोर्ट ने सरकार से विस्तृत जानकारी तलब की थी। याची एसोसिऐशन की ओर से दलील दी गई कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता नियमावली के नियम 10 और 12 राजस्व परिषद के अध्यक्ष को प्रत्येक मामले की प्रारंभिक सुनवाई तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष कराने का अधिकार नहीं देते। अब तक केवल बड़े पीठ को संदर्भित मामलों में ही तीन सदस्यीय पीठ गठित करने की परंपरा रही है। यदि गांव सभा और राज्य पक्षकार होने वाले लगभग सभी मामलों में तीन सदस्यीय पीठ गठित की गई तो राजस्व परिषद का नियमित कामकाज ठप हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें