संपुट सहस्त्रचंडी महायज्ञ के लिए श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की ओर से बृहस्पतिवार को माघ मेले में शोभायात्रा निकालकर पूरे माघ मेले में भ्रमण किया गया। नागवासुकि स्थित संगम लोवर से निकली यात्रा संगम नोज पर पहुंची। यहां पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती का पूजन करने के बाद फिर संगम लोवर चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके साथ ही 21 दिवसीय सहस्त्रचंडी महायज्ञ प्रारंभ होगा। यात्रा में बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद रहे।