ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार भारत को जूडो में दो स्वर्ण समेत चार पदक मिलने पर प्रयागराज में जूडो के खिलाड़ी बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वह भी आगे चलते इसी तरह से प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करेंगे। कहा कि यहां व्यवस्था और कोच की कोई कमी नहीं है। सारी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।