फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मतगणना स्थल के प्रपत्र रूम में घुसा कुत्ता, इसी के बगल वाले कक्ष में रखी गई हैं ईवीएम

मतगणना स्थल मुंडेरा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम के पास प्रपत्र कक्ष में कुत्ता घुसने की सूचना पर हड़कंप मच गया। ईवीएम की गड़बड़ी की आशंका पर इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह बड़ी संख्या में समर्थकों को साथ मुंडेरा मंडी पहुंच गए। अधिकारियों ने सघन चेकिंग शुरू की तो स्ट्रांग रूम में नहीं बल्कि उसके बगल के कमरे में जिसमें चुनाव से संबंधित कागजात रखे थे उसमें कुत्ता पाया गया। प्रत्याशी के सामने रूम को खोलकर कुत्ते को बाहर निकाला गया और फिर उनके सामने ताला लगाया गया। अधिकारियों की इस लापरवाही पर कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह ने नाराजगी जाहिर की और आयोग को इस तरह की गड़बड़ी रोकने की गुजारिश की। .

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें