सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने मेला क्षेत्र में केंद्रीय अस्पताल में बने देश के पहले एआई बेस्ड आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया और इसकी काफी सराहना की। इसके बाद सीएम अक्षयवट कॉरिडोर, संगम तट पर पीएम के कार्यक्रम स्थल और हनुमान मंदिर कॉरिडोर को भी देखा।