भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बुधवार को सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा मुखिया अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। आरोप लगाया इन नेताओं ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करके देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। देश की महिलाएं इनको माफ नहीं करेंगी। महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में पहुंचने के लिए भाजपा सरकार ने जो बिल पेश किया उसका इन तीनों नेताओं ने विरोध करने का कार्य किया।