इलाहाबाद संग्रहालय में एक महीने तक चली वर्कशॉप का समापन हुआ। समापन के मौके पर पार्टिसिपेंट्स ने वर्कशॉप में किए गए कामों की प्रदर्शनी लगाई। बता दें कि वर्कशॉप में वेस्ट मटेरियल से यूजफुल चीजों को बनाया गया। वहीं, फोटोग्राफी वर्कशॉप के साथ ही डांस की भी वर्कशॉप हुई जिनको प्रदर्शनी और परफॉर्मेंस के जरिए दर्शाया गया। बच्चों द्वारा वर्कशॉप के दौरान किए गए कार्यों को हर किसी ने सराहा।