इलाहाबाद के फाफामऊ स्थित शिव गंगा विद्या मंदिर में शनिवार को ‘उतिष्ठ’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। ‘उतिष्ठ’ कार्यक्रम से पहले उन्होंने विद्यालय में स्थापित ‘इंडो रशियन वैदिक कल्चरल सेंटर’ का औपचारिक उद्घाटन किया। इस मौके पर यूनेस्को के सदस्य अलेक्जेंडर उसेनिन भी मौजूद थे। ‘उतिष्ठ’ कार्यक्रम में हिन्दू संस्कार और वेदों पर चर्चा हुई।