इलाहाबाद के गांव मांडा के ललिता शास्त्री पब्लिक स्कूल में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और ललिता शास्त्री की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लाल बहादुर शास्त्री तकनीकी इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को लाल बहादुर शास्त्री और ललिता शास्त्री के आचरण पर चलना चाहिए।