फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अलीगढ़ कार्यालय का हुआ उद्घाटन, महंत स्वामी शिवानंद महाराज व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय बोले यह

चमन शर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 10:12 PM IST

उज्जैन से आए बागुलामुखी पीठ के महंत स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा है कि हिंदू समाज सो रहा है, उसे आज जागने की जरूरत है। आज हमारा समाज जातियों में बंटा हुआ है। आप लोग जातियों में न बंटें। फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी कि सनातन पर कोई आंख उठा सके। वे 2 अप्रैल को हाईवे बाैनेर बाईपास तिराहा स्थित विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यालय का हवन-यज्ञ के साथ उद्घाटन पर हुए सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने पूरे विश्व में हिंदुओं की सुरक्षा का संकल्प उठाया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि चिंतन कीजिए हमारा अस्तित्व कहां है ? हमको जागृत होने की आवश्यकता है। सनातनियों को जगाने का काम संगठन करता है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के माध्यम से संगठित होकर हम हिंदुत्व की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि एक मंत्र यहां से लेकर जाओ हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें