सीओ छर्रा कमलेश कुमार ने बताया कि थाना दादों अंतर्गत 5 मई शाम को सूचना मिली कि गांव समैना ततारपुर में एक 17 वर्षीय युवती की झगड़े के कारण मृत्यु हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। दो भाइयों के बीच विवाद में लड़की बीच-बचाव कर रही थी, जिससे उसके सिर पर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई । शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दविश दी जा रही है ।