बेमौसम बारिश का मारा अतरौली का अन्नदाता प्रशासन की कागजी हेराफरी के बीच फंस गया है। राजस्व टीम ने बारिश के दौरान हुए नुकसान का सर्वे किया तो नुकसान का प्रतिशत शून्य निकलकर आया। जब किसान गेहूं लेकर केंद्र पर पहुंच रहे हैं तो उन्हें लश्चर लॉस की बात कहकर लौटा दिया जाता है। इससे किसान बेहद परेशान हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।